नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी को एक बार फिर से प्रचंड बहुमत सुनिश्चित होने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता का शुक्रिया अदा किया है. आप की जीत के लगभग तय होने के बाद केजरीवाल ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय से लोगों को संबोधित किया. पार्टी दफ्तर में कार्यकर्ताओं से मुखातिब होते हुए सबसे पहले अरविंद केजरीवाल ने भारत माता की जय और इंकलाब जिंदाबाद, वंदे मातरम के नारे लगवाए. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली वालों गजब कर दिया आपने ‘आई लव यू’. उन्होंने कहा कि यह सभी दिल्लीवासियों की जीत है. दिल्ली ने तीसरी बार अपने बेटे पर भरोसा जताया है, इसके लिए शुक्रिया.
http://न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 5 विकेट से दी मात, 3-0 से जीती सीरीज
यह नई राजनीति देश के लिए शुभ संदेश है. दिल्ली ने नई राजनीति को जन्म दिया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने आज एक नई किस्म की राजनीति को जन्म दिया है. इसका नाम है काम की राजनीति. दिल्ली के लोगों ने साफ संदेश दे दिया है कि वोट उसी को जो मोहल्ला क्लीनिक बनवाएगा. वोट उसी को सस्ती बिजली, घर घर को पानी देगा. हमारे मोहल्ले में सड़क बनवाएगा. यह नई किस्म की राजनीति है और यह देश के लिए शुभ संकेत है. यह केवल दिल्ली के लिए जीत नहीं है बल्कि भारत माता की जीत है, यह पूरे देश की जीत है. उन्होने कहा कि आज मंगलवार है और हनुमान जी का दिन है, हनुमान जी का बहुत-बहुत धन्यवाद.
http://मंत्री अनिला भेड़िया की माता का निधन, सीएम भूपेश ने जताया शोक









