नई दिल्ली. सोने-चांदी के भाव में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिकवाली और कमजोर मांग के कारण मंगलवार को घरेलू बाजार में सोने का भाव 112 रुपए गिरकर 41,269 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया. पिछले कारोबारी दिन को सोने के भाव 41,381 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था. चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है. चांदी का भाव 108 रुपए गिरकर 47,152 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले कारोबारी दिन को 47,260 रुपए प्रति किलोग्राम के रेट पर बंद हुआ था. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट तपन पटेल ने इसकी जानकारी दी है.
http://‘आई लव यू’ कहकर केजरीवाल ने किया दिल्ली का धन्यवाद
उन्होने बताया कि कमजोर हाजिर मांग के चलते सोने में यह गिरावट दर्ज की गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है. वैश्विक बाजार में सोने का भाव 1568 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 17.72 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया. वैश्विक बाजार में कमजोर संकेत का असर वायदा बाजार पर भी नजर आया है.। वायदा बाजार में सोने का भाव 245 रुपए टूट गया. एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी के सौदों में सोना वायदा भाव 245 रुपए यानी 0.60 फीसदी गिरकर 40,434 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा. इसी तरह जून डिलीवरी के लिए यह भाव 257 रुपए यानी 0.63 फीसदी घटकर 40,590 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा. इसके लिए 82 लॉट का कारोबार हुआ.
http://न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 5 विकेट से दी मात, 3-0 से जीती सीरीज










