नई दिल्ली. दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस में लगातार बड़े खुलासे हो रहे हैं. हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने दिल्ली पुलिस की पूछताछ में अपना गुनाह कबूल करते हुए कई और राज उगले हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई ने दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से बताया कि आरोपी आफताब ने श्रद्धा की पहचान छिपाने के लिए उसके शव के टुकड़े करने के बाद उसका चेहरा जला दिया था. उसने यह भी कबूल किया है कि हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के तरीकों के लिए उसने इंटरनेट पर सर्च किया था. आफताब के महरौली फ्लैट का वाटर बिल 300 रुपए आया है, जबकि पड़ोसियों का बिल जीरो है. वजह यह कि दिल्ली में 20000 लीटर पानी मुफ्त है.
https://2023 Kawasaki Ninja 650 लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
पुलिस जानना चाहती है कि आखिर आफताब ने इतना पानी कहां खर्च कर डाला. उधर, पुलिस को श्रद्धा के बॉडी पार्ट्स, मर्डर वेपन और मोबाइल की तलाश में महरौली के जंगलों में छानबीन कर रही है. अब तक यहां से 13 बॉडी पार्ट्स मिले हैं, जिन्हें फोरेंसिक और DNA जांच के लिए भेजा गया है. दरअसल, आफताब ने 18 मई को श्रद्धा का मर्डर किया था और उसके 35 टुकड़े कर 300 लीटर फ्रिज में स्टोर किया था. कई महीने तक वह जंगल में धीरे धीरे करके शव के टुकड़ों को फेंकता रहा. दिल्ली पुलिस के हाथ छतरपुर पहाड़ी क्षेत्र और महरौली स्थिति आफताब के रेंटेड हाउस से कई सबूत लगे हैं. मसलन, घर से कुछ कपड़े, खून के धब्बे, एक बैग मिला है. वहीं छतरपुर पहाड़ी इलाके से पुलिस के हाथ लगे सीसीटीवी फुटेज में आफताब की मूवमेंट रिकॉर्ड है.
https://कांग्रेस नेता अजय माकन ने छोड़ा राजस्थान में पार्टी प्रभारी का पद









