नई दिल्ली. कांग्रेस नेता अजय माकन ने राजस्थान में पार्टी के प्रभारी का पद छोड़ दिया है. उन्होंने 8 नवंबर को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को चिट्ठी लिखकर कहा है कि वह राजस्थान के प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी पूरी करने में असमर्थ हैं और पार्टी यहां के लिए दूसरा प्रभारी ढूंढे. ऐसे में ये माना जा रहा है कि अब माकन दोबारा राजस्थान के प्रभारी के रूप में काम करने के लिए राजी नहीं होंगे. गौरतलब है कि राजस्थान में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 5 दिसंबर को प्रवेश करेगी, ऐसे समय में माकन का पद छोड़ना सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है.
https://अब डगमगाने लगीं जनपद अध्यक्ष की कुर्सी! अविश्वास प्रस्ताव लाने सौंपा ज्ञापन
अजय माकन ने पार्टी हाईकमान को जो चिट्ठी लिखी है, उसमें 25 सितंबर को गहलोत गुट के विधायकों की बगावत और उन पर एक्शन नहीं लेने का मामला उठाया है. उन्होंने ये भी कहा है कि 4 दिसंबर को उपचुनाव हैं, ऐसे में राजस्थान के लिए नया प्रभारी नियुक्त करना ज्यादा जरूरी है. माकन का इस्तीफा राज्य में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच अनसुलझे पावरप्ले की गंभीरता को दर्शाता है. यहां एक साल में विधानसभा चुनाव भी होने हैं. कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए अभी शुरुआती दिन हैं, लेकिन माकन का फैसला उन्हें मुश्किल में डाल सकता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि मुद्दा माकन का इस्तीफा देने का नहीं है, बल्कि मुद्दा वो है, जिस वजह से माकन ने इस्तीफा दिया है.
https://भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस ने सावित्री मंडावी को बनाया प्रत्याशी









