আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

श्रद्धा की हैं जंगलों से मिली हड्डियां, पिता के डीएनए से हुआ मिलान

Published on: December 15, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. महरौली के जंगलों से पुलिस को जो शव के टुकड़े हड्डियों के तौर पर मिले थे, उनका श्रद्धा के पिता के डीएनए से मिलान हो गया है. सीएफएसएल रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो गई है. दरअसल, दिल्ली पुलिस ने आफताब को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी. बाद महरौली जंगल और गुरुग्राम में उसकी बताई हुई जगह से पुलिस ने शव के कई टुकड़े हड्डियों के रुप में बरामद किए थे. पुलिस को एक मानव जबड़ा भी मिला था. पुलिस ने इस सबकी जांच के लिए CFSL लैब भेजा था. इतना ही नहीं डीएनए टेस्ट के लिए पिता का सैंपल भी लिया गया था.

https://योगी के मंत्री का बोले- नवविवाहित जोड़ों को मिलेगी नौकरी

पुलिस पूछताछ में आफताब ने बताया था कि उसने ही श्रद्धा की हत्या की. आफताब श्रद्धा का प्रेमी था. दोनों मुंबई के रहने वाले थे और कुछ दिन पहले ही दिल्ली में शिफ्ट हुए थे. दिल्ली में दोनों महरौली में एक फ्लैट लेकर लिव इन रिलेशन में रह रहे थे. आफताब ने बताया था कि श्रद्धा से उसका 18 मई को झगड़ा हुआ था. बाद उसने श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी. आफताब ने इसके बाद श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे. आफताब ने इस टुकड़ों को एक फ्रिज में रखा था. वह रोज रात में श्रद्धा के शव के एक टुकड़े को महरौली के जंगल में फेंकने के लिए जाता था.  पुलिस ने 12 नवंबर को आफताब को गिरफ्तार किया था.

https://ड्यूटी में लापरवाही, मेडिकल कॉलेज की स्त्री रोग विशेषज्ञ निलंबित

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now