नई दिल्ली. श्रद्धा मर्डर केस में दिल्ली पुलिस ने अभी तक चेहरे के जबड़े के हिस्से समेत 18 हड्डियां बरामद की हैं. इन हड्डियों को दिल्ली के महरौली, छतरपुर, मैदानगढ़ी और गुरुग्राम से बरामद किया गया है. अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये हड्डियां इंसान की हैं या नहीं. इस बात का पता लगाने के लिए हड्डियों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से बरामद 18 हड्डियों की जांच सीबीआई की सीएफएसएल टीम कर रही है. सीएफएसएल एक से दो हफ्ते के अंदर रिपोर्ट दे सकती है और रिपोर्ट आने बाद ही यह पता चल पाएगा कि ये हड्डियां इंसान की हैं या नहीं.
https://ICC ने बदला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का फॉर्मेट, टीमों से लेकर ग्रुप में हुए ये बदलाव
दिल्ली पुलिस राष्ट्रीय राजधानी के अलावा श्रद्धा मर्डर केस की जांच हिमाचल प्रदेश और मुंबई में भी कर रही है. पुलिस हिमाचल में आफताब और श्रद्धा के टूर से कड़ियां जोड़ रही है. इसके अलावा मुंबई में चश्मदीदों, श्रद्धा के दोस्तों, और परिवार के बयान कर रही है. श्रद्धा केस की जांच में साइबर सेल IFSO यूनिट, साउथ स्पेशल स्टाफ समेत करीब 200 पुलिसकर्मी लगे हैं. श्रद्धा मर्डर केस की जांच कर रही दिल्ली पुलिस के लिए अगले 4 दिन सबसे अहम हैं. पुलिस ने आज आरोपी आफताब को एक बार फिर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है.
https://चक्काजाम के दौरान गाड़ियों में तोड़फोड़, पथराव से कई पुलिसकर्मी घायल









