আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ICC ने बदला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का फॉर्मेट, टीमों से लेकर ग्रुप में हुए ये बदलाव

Published on: November 22, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. आईसीसी ने साल 2024 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए फॉर्मेट में बड़े बदलाव किए हैं. 2024 का टी20 वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) की मेजबानी में खेला जाना है और इसमें 20 टीमें भाग लेने वाली हैं. बीस टीमों वाला टूर्नामेंट कुल नॉकआउट समेत कुल तीन स्टेज में खेला जाएगा. सभी टीमों 20 टीमों को 4-4 के कुल 5 ग्रुप में बांटा जाएगा. हर ग्रुप की टॉप 2 टीमें सुपर-8 में प्रवेश करेगी. बाद फिर सभी आठ टीमों को 4-4 के 2 ग्रुप में बांटा जाएगा. सुपर-8 स्टेज में दोनों ग्रुप की दो-दो शीर्ष टीमें सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी. दो सेमीफाइनल मुकाबले के जरिए दो टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी.

https://‘हनुमान’ का टीजर देख यूजर्स ने ‘आदिपुरुष’ को किया ट्रोल

यानी कि अगला टी20 वर्ल्ड कप हालिया टी20 वर्ल्ड कप की तुलना में काफी अलग होगा और उसमें क्वालिफाइंग राउंड नहीं खेले जाएंगे और ना ही सुपर-12 स्टेज होगा. वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका ने मेजबान होने के नाते आगामी टी20 विश्व कप के लिए सीधे क्वालिफाई कर लिया. वहीं, टी20 विश्व कप से सुपर-12 स्टेज की शीर्ष 8 टीमों को आगामी सीजन के लिए डायरेक्ट एंट्री मिली है. इन टीमों में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड शामिल है. इसके साथ ही आईसीसी रैंकिंग (14 नवंबर) के आधार पर अफगानिस्तान और बांग्लादेश को भी इस टी20 विश्व कप के लिए सीधे प्रवेश मिला है. यानी कि 20 में से 12 टीमों का फैसला हो चुका है और आठ स्पॉट बचे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए बाकी की 8 टीमों का फैसला रीजनल क्वालिफिकेशन के आधार पर होगा.

https://शख्स ने ‘भौंक-भौंक’ कर सही कराया राशन कार्ड पर अपना नाम

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now