नई दिल्ली. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गाड़ी में बैठे अधिकारियों के सामने एक शख्स कुत्ते की तरह भौंकता दिखाई दे रहा है. दरअसल, पूरा मामला नाम में हुई गड़बड़ी को लेकर शुरू हुआ था. राशन कार्ड पर इस शख्स के नाम में ‘दत्ता’ की जगह ‘कुत्ता’ छप गया. जिसको सही कराने के लिए पीड़ित व्यक्ति ने कई बार सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाए लेकिन उसकी एक न सुनी गई. बाद इस शख्स ने कुछ इस अंदाज में अपनी नाराजगी जाहिर की.
https://प्रेमिका ने किसी और से की शादी तो युवक ने की हत्या, शव के 6 टुकड़े कर कुएं में फेंका
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया. इस वायरल वीडियो का असर यह हुआ कि राशन कार्ड पर छपा गलत नाम सही हो गया. कहा जा रहा है कि वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए. आनन फानन में इस शख्स के राशन कार्ड पर छपे नाम को सही कराया गया. इससे पहले अपना नाम सही कराने के लिए पीड़ित व्यक्ति कई बार सरकारी दफ्तर का चक्कर लगा चुका था लेकिन, इसकी सुनने वाला कोई ना था. आखिरकार तंग आकर इस शख्स ने कुछ अलग करने का प्लान बनाया. इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब प्रतिक्रियाएं भी दी.
https://कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, बैंक मैनेजर समेत 2 की मौत; 2 गंभीर









