नई दिल्ली. मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने जा रही है. मध्य प्रदेश भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान को विधायक दल का नेता चुन लिया है. राजभवन ने मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के लिए रात 9 बजे का वक्त दिया है. शिवराज सिंह चौहान रात 9 बजे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. गौरतलब है कि 20 मार्च को कमलनाथ के इस्तीफे के बाद सीएम पद की दौड़ में शिवराज ही सबसे मजबूत दावेदार थे. जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस के कारण शपथ ग्रहण सादगी के साथ होगा.
http://राशन कार्डधारकों को एक साथ मिलेगा अप्रैल-मई का खाद्यान्न
राजभवन के भीतर शपथ की तैयारी शुरू हो गई है. वहीं शिवराज के साथ मिनी कैबिनेट भी शपथ ले सकती है. माना जा रहा है कि कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए इस शपथ ग्रहण समारोह में कम ही लोग हिस्सा लेंगे. बता दें कि शिवराज सिंह चौहान आज सीएम पद की शपथ लेने के बाद चौथी बार मध्य प्रदेश की कमान संभालेंगे. पहली बार वह 29 नवंबर 2005 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे. इसके बाद शिवराज सिंह चौहान 12 दिसंबर 2008 में दूसरी बार सीएम बने. 8 दिसंबर 2013 को शिवराज ने तीसरी बार सीएम पद की शपथ ली थी.
http://सुकमा में लगाई गई महासमुंद एसपी जितेंद्र शुक्ला की ड्यूटी, आदेश जारी
#UPDATE BJP's Shivraj Singh Chouhan to take oath as the Chief Minister of #MadhyaPradesh today at 9:00 PM at Raj Bhavan in Bhopal. https://t.co/gp7AcnuRYn
— ANI (@ANI) March 23, 2020









