আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशन कार्डधारकों को एक साथ मिलेगा अप्रैल-मई का खाद्यान्न

Published on: March 23, 2020
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के उपायों के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राशन कार्डधारकों को अप्रैल एवं मई माह 2020 का चावल का एकमुश्त वितरण करने का निर्णय लिया है. इसके लिए खाद्य विभाग द्वारा आबंटन जारी करते हुए अंत्योदय, प्राथमिकता और अन्नपूर्णा श्रेणी के राशन कार्डधारकों को माह अप्रैल एवं मई 2020 का चावल के साथ नमक और शक्कर का भी एकमुश्त वितरण माह अप्रैल 2020 में करने के निर्देश जारी किए गए हैं.

http://सुकमा में लगाई गई महासमुंद एसपी जितेंद्र शुक्ला की ड्यूटी, आदेश जारी

वार्षिक शिविर और अन्य व्यापारिक संस्थानों के उपकरणों का सत्यापन स्थगित

रायपुर. नियंत्रक विधिक मापविज्ञान छत्तीसगढ़ द्वारा वार्षिक शिविर एवं अन्य व्यापारिक संस्थानों के उपकरणों का सत्यापन का कार्य स्थगित कर दिया गया है. नियंत्रक विधिक मापविज्ञान से मिली जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2019-20 के ‘ए‘ तिमाही (01 जनवरी 2020 से 31 मार्च 2020 तक) में आयोजित होने वाले वार्षिक शिविर एवं अन्य व्यापारिक संस्थानों के उपकरणों का सत्यापन, मुद्रांकन कार्य जिनका संपादन अब तक नहीं हुआ है. नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण को दृष्टिगत रखते हुए शेष वार्षिक शिविरों को स्थगित कर दिया गया है। इन शिविरों को आगामी 30 अप्रैल 2020 तक संपादन करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि वर्ष 2019-20 में विभाग को आबंटित राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति की जा सके. इस अवधि में संपादन किए जाने वाले पुनः सत्यापन एवं मुद्रांकन कार्य की शुल्क वही होगी जो छत्तीसगढ़ विधिक मापविज्ञान (प्रवर्तन) नियम 2011 के अनुसूची-9 में उल्लेखित है.

http://सार्वजनिक परिवहन यान, टैक्सी, ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन 31 तक स्थगित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now