नई दिल्ली. महाराष्ट्र की राजनीति में अब तक के सबसे बड़े उलटफेर से शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. बीजेपी और एनसीपी के अजित पवार ने मिलकर सरकार बना ली है. वहीं, एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि ये फैसला पार्टी का नहीं है. वहीं, शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा अजित पवार ने धोखा दिया है. राज्य में मचे सियासी घमासान के बीच शिवसेना और एनसीपी की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की. एनसीपी-शिवसेना की प्रेस कांफ्रेंस में शरद पवार ने कहा कि अजित पवार कुछ विधायकों के साथ राजभवन गए थे. मुझे अजित के शपथ लेने की खबर सुबह मिली थी. बीजेपी को समर्थन करने का फैसला अजित पवार ने खुद लिया था.
http://भूपेश कैबिनेट का फैसला : प्रत्यक्ष प्रणाली से होंगे पंचायत चुनाव, बाध्यता भी खत्म
एनसीपी अजित के फैसले के साथ नहीं है. हमें जो एक्शन लेना होगा वो हम लेंगे. बीजेपी को हमारा समर्थन नहीं है. शरद पवार ने कहा है कि जो विधायक सुबह अजित पवार के साथ राजभवन गए थे, वह अब मेरे साथ हैं. अजित पवार ने 54 विधायकों का समर्थन पत्र दिखाकर झूठी शपथ ली है. अजित पवार पर कार्रवाई के सवाल पर शरद पवार ने कहा कि इस पर फैसला पार्टी की बैठक में लिया जाएगा. शरद पवार ने दावा किया कि बीजेपी और अजित पवार सदन में बहुमत साबित नहीं कर पाएंगे, अंतिम बाजी हम ही जीतेंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उद्धव ठाकरे ने कहा कि चोरी छिपे सरकार बनाई गई है. देश में लोकतंत्र के नाम पर खेल हो रहा है और सारा देश ये खेल देख रहा है. हमने जनादेश का सम्मान किया है. बीजेपी लोगों को तोड़ती है और हम लोगों को जोड़ते हैं.
http://महाराष्ट्र में बड़ा सियासी उलटफेर : फडणवीस फिर बने सीएम, अजित डिप्टी सीएम









