नई दिल्ली. ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को पश्चिम बंगाल उपचुनाव में उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से लोकसभा उपचुनाव लड़ेंगे जबकि बालीगंज से विधानसभा उपचुनाव के लिए बाबुल सुप्रियो उम्मीदवार होंगे. बता दें कि बंगाल की लोकसभा सीट बाबुल सुप्रियो के इस्तीफा देने के बाद से खाली हो गई थी जिसके कारण यहां उपचुनाव करवाना पड़ रहा है. इसके अलावा टीएमसी नेता सुब्रत मुखर्जी के निधन के बाद बालीगंज विधानसभा सीट खाली हुई है, जिसके बाद अब यहां भी उपचुनाव कराए जाएंगे.
https://सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी घटी; जानिए पूरे हफ्ते के सर्राफा बाजार का हाल
बता दें कि बंगाल में एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर 12 अप्रैल को उपचुनाव होना है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की ओर से यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि आसनसोल से लोकसभा उपचुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रसिद्ध अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा हमारे उम्मीदवार होंगे. वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रसिद्ध गायक बाबुल सुप्रियो, बालीगंज से विधानसभा उपचुनाव में हमारे उम्मीदवार होंगे. जय हिंद, जय बांग्ला, जय मां- माटी- मानुष!
https://‘बच्चन पांडे’ का नया गाना ‘हीर रांझणा’ रिलीज होते ही मचा रहा धमाल









