আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘बच्चन पांडे’ का नया गाना ‘हीर रांझणा’ रिलीज होते ही मचा रहा धमाल

Published on: March 13, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडिज की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ का नया गाना ‘हीर रांझणा’ रिलीज हो गया है. इस गाने में अक्षय और जैकलीन की रोमांटिक जोड़ी धमाल मचा रही है. गाने ‘हीर रांझणा’ को यूट्यूब पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. इस गाने पर फैंस जमकर लाइक्स कर रहे हैं. इस रोमांटिक गाने में अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडिस रोमांस करते नजर आ रहे हैं. गाने के बोल काफी पसंद किए जा रहे हैं. इस गाने को श्रेया घोषाल, अरिजीत सिंह और अमाल मलिक ने अपनी आवाज दी है तो वहीं अमाल मलिक ने इस गाने का म्यूजिक भी तैयार किया है.

https://Redmi Note 11 Pro सीरीज भारत में लॉन्च, 108MP कैमरा के साथ मिलती है 67W चार्जिंग

अक्षय कुमार के लीड रोल वाली फिल्म होली के मौके पर रिलीज की जा रही है. साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म को फरहद सामजी ने निर्देशित किया है. इस फिल्म में अक्षय, जैकलीन के अलावा कृति सेनन, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा भौकाल मचाते नजर आएंगे. बता दें कि अक्षय कुमार की ‘बच्चन पांडे’ के अलावा इस साल कई फिल्में रिलीज होंगी. इनमें मानुषी छिल्लर के साथ डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी के ऐतिहासिक महाकाव्य ‘पृथ्वीराज’, आनंद एल राय की ‘रक्षा बंधन’ और नुसरत भरुचा और जैकलीन के साथ अभिषेक शर्मा की ‘राम सेतु’ शामिल हैं. वहीं, अक्षय ने टाइगर श्रॉफ के साथ ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का भी ऐलान किया है.

https://शराब पीकर विद्यार्थियों से मारपीट, कलेक्टर ने शिक्षक को किया निलंबित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now