আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शर्मनाक : महिला को पीटकर उसकी छाती पर बैठ गया दरोगा

Published on: July 18, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यूपी के कानपुर (देहात) के एक दरोगा ने मर्यादा की सभी सीमाओं को तोड़ दिया और महिला की छाती पर जा बैठा. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने आरोपी दरोगा के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं. दरअसल, मामला लखीमपुर के दुर्गदासपुर गांव का है जहां पुखराया चौकी इंचार्ज महेन्द्र पटेल और चौकी के चार सिपाही किसी मामले में बिना महिला कांस्टेबल के एक आरोपी सुरजीत यादव के घर दबिश डालने पहुंचे थे.

http://कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को पहनाई सरसों तेल की माला

इसी दौरान पुलिस ने शिवम नाम के युवक से आरोपी के घर का पता पूछा और नहीं बताने पर उससे गाली गलौज करते हुए बुरी तरह पीट दिया. इसके बाद शिवम के घरवाले भी पुलिसकर्मियों से भिड़ गए. इस पर गुस्साए चौकी इंचार्ज ने युवक को और पीट दिया. जब शिवम के घर की एक महिला उसे छुड़ाने के लिए आई तो पुलिसकर्मी उसे भी मारने लगे. इस पर महिला की बहू आरती दरोगा से भिड़ गई जिस पर दरोगा ने अपना आपा खो दिया और मर्यादा भूलते हुए महिला को जमीन पर गिराकर उसके सीने पर बैठ गए. हालांकि भिड़ंत के दौरान महिला ने भी चप्पल से दारोगा को मारने की कोशिश की.

http://हाथी दांत से बनी कलाकृति बेचने ग्राहक तलाशता युवक पकड़ाया

इस घटना को लेकर कानपुर देहात के एसएसपी केशव चौधरी ने कहा कि पुखराया चौकी की पुलिस गांव में एक आरोपी को पकड़ने गई थी उसी दौरान एक युवक पुलिस से भिड़ गया जिसके बाद उसके घर की महिलाओं से भी झड़प हो गई. महिलाओं से पुलिसकर्मी की बदतमीजी को लेकर अधिकारी ने कहा कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. वहीं आरोपी पुलिसकर्मियों का कहना है कि महिलाओं ने आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now