আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

हाथी दांत से बनी कलाकृति बेचने ग्राहक तलाशता युवक पकड़ाया

Published on: July 18, 2021
---Advertisement---

महासमुंद. हाथी दांत से बनी कलाकृतियों को बेचने की फिराक में एक युवक को पुलिस ने पकड़ा है. एसडीओपी नारद सूर्यवंशी ने बताया कि खरियार रोड वार्ड 10 निवासी सोनू मित्तल हाल मुकाम वार्ड 25 श्रीराम कॉलोनी आज सुबह शहर में हाथी दांत से निर्मित विभिन्न तरह की कलाकृतियां बेचने ग्राहक तलाश रहा था. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने युवक को घेराबंदी कर कंट्रोल रुम स्थित शनिदेव मंदिर के पास पकड़ लिया. आरोपी से कुल 7 नग हाथी दांत से निर्मित कलाकृति बरामद की है. जिसमें चार कलाकृति एक ही डिजाइन की जबकि तीन अलग-अलग डिजाइन की हैं. उन्होने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 39, 51 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है. हाथी दांत से निर्मित कलाकृति की पहचान कराने के लिए वन विभाग के सुपुर्द किया गया है. परीक्षण उपरांत ही मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

http://ICICI बैंक में सेल्स ऑफिसर के 40 और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड फाइनेंस के 200 पदों पर होगी भर्ती

ठेकेदार के घर से 10 लाख की चोरी

महासमुंद. बसना में बीती रात एक ठेकेदार के घर से 10 लाख रुपए की चोरी हो गई. घटना की जानकारी सुबह परिजनों के जागने पर हुई. सूचना पर बसना थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर और साइबर सेल प्रभारी संजय राजपूत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस को प्रार्थी मोहम्मद तुफ़ैन पिता मोहम्मद अनीश ने बताया कि चोर दीवार फांदकर हाल के प्रवेश द्वार को तोड़कर अंदर घुसे और कमरे की आलमारी से नकदी सहित जेवर करीब 10 लाख रुपए की चोरी कर ले गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

http://दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन की मौत, दर्जनभर घायल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now