महासमुंद. तुमगांव थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसे में आज रविवार को तीन लोगों की मौत हो गई वहीं दर्जनभर घायल हो गए. सूचना पर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया और मर्ग कायम कर जांच में लिया है. घायलों में एक व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर किया गया है. जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत तुमगांव के भाटापारा निवासी रामलाल निषाद, मयाराम साहू पुत्र कृष्णा साहू के विवाह के लिए लड़की देखने बाइक क्रमांक सीजी 04 डीएक्स 8421 से जा रहे थे.
http://संवेदनहीनता : आरपीएफ जवान ने कुकर में मारी लात, गर्म दाल से झुलसा मासूम
गांव से निकलकर वे तुमगांव चौक ही पहुंचे ही थे कि सरायपाली की ओर से रायपुर के लिए आ रही रायल ट्रेव्लस की बस क्रमांक सीजी 06 एम 3765 से उनकी भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मयाराम साहू और रामलाल निषाद की मौके पर ही मौत हो गई और कृष्णा साहू गंभीर रुप से घायल हो गया. राहगीरों की सूचना पर तुमगांव पुलिस मौके पर पहुंची और कृष्ण कुमार साहू को उचित उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया. इधर, फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम छुईहा से करीब एक दर्जन लोग तुरतुरिया भ्रमण के लिए पिकअप क्रमांक सीजी 23 एच 4753 से जा रहे थे.
http://अनोखी शादी : जब दूल्हे के घर बारात लेकर पहुंची दुल्हन
सिरपुर मार्ग में ग्राम फुसेराडीह के पास पहुंचे ही थे कि पिकअप वाहन का यू बोल्ट पट्टा टूट जाने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे वाहन में सवार सभी घायल हो गए. गंभीर रुप से घायल रामेश्वर ध्रुव की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई. सूचना पर तुमगांव पुलिस और सिरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए तुमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहां सभी का उपचार जारी है. बताया जाता है कि घायलों के सिर, हाथ और पैर में हल्की फुल्की चोटें आई है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है.







