नई दिल्ल. फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ की छोटी अंजलि याद है? वही जो शाहरुख खान की बेटी बनी थी? उस अंजलि यानी सना सईद ने सगाई कर ली है. सना सईद इस फिल्म से रातोंरात स्टार बन गई थीं. बड़े होने पर उन्होंने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में भी काम किया. वह कुछ रिएलिटी शोज में भी नजर आई थीं. लेकिन अब सना सईद ने सगाई कर ली है. सना सईद ने बॉयफ्रेंड साबा वॉनर से सगाई कर ली है.
https://ऑस्ट्रेलिया सीरीज में नहीं खेल पाएंगे पंत, ये खिलाड़ी ले सकते हैं जगह
साबा वॉनर ने उन्हें घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया और फिर अंगूठी पहनाई. सना सईद और साबा वॉनर ने सगाई का बेहद प्यारा वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में साबा वॉनर घुटनों पर बैठ सना सईद को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं. ऐसा प्रपोजल देख सना सईद खुशी से झूम उठती हैं. वह बॉयफ्रेंड को गले लगा लेती हैं और उनकी गोद में बैठ जाती हैं. इस वीडियो को शेयर कर सना सईद ने साथ में रिंग, दिल और लव वाला इमोजी बनाया है. सना सईद के इस वीडियो पर फैंस के खूब रिएक्शन आ रहे हैं.
https://नए साल के पहले दिन ही झटका, एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा










