नई दिल्ली. नए साल के पहले दिन ही महंगाई का झटका लगा है. तेल मार्केटिंग कंपनियों ने साल 2023 के पहले ही दिन एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं. कीमतों में यह बढ़ोतरी कमर्शियल सिलेंडर में हुई है. कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 25 रुपए तक का इजाफा किया गया है. इससे होटल्स, रेस्टोरेंट्स आदि में खाना महंगा हो जाएगा. महानगरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत की बात करें, तो यह दिल्ली में 1768 रुपए में मिल रहा है. मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1721 रुपए हो गई है.
https://लिव-इन-रिलेशनशिप पर हाईकोर्ट ने कहा- बालिगों को उनकी स्वेच्छा से जीने-रहने का अधिकार
इसके अलावा कोलकता में इस सिलेंडर की कीमत 1870 रुपए है. वहीं, चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर 1917 रुपए में मिल रहा है. हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. घरों में काम आने वाला एलपीजी सिलेंडर पुरानी कीमतों पर ही मिल रहा है. यह दिल्ली में 1053 रुपए, मुंबई में 1052.50 रुपए, कोलकाता में 1079 रुपए और चेन्नई में 1068.5 रुपए में मिल रहा है. आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव करती है.
https://प्रधानमंत्री ने की छत्तीसगढ़ के मिलेट मिशन की तारीफ, कहा- रायपुर में खोलें मिलेट-कैफे










