रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को अपने दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें छत्तीसगढ़ के कृषि क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों में हो रही प्रगति से अवगत कराया. मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य में संचालित मिलेट मिशन के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में मिलेट्स का प्रचुर मात्रा में उत्पादन होता है. प्रधानमंत्री ने मिलेट मिशन की तारीफ करते हुए कहा कि राजधानी रायपुर में मिलेट कैफे शुरू करें. इस दौरान श्री बघेल ने उन्हें केन्द्र के पास लंबित छत्तीसगढ़ की राजस्व राशियों के बारे में भी अवगत कराया और शीघ्र प्रदायगी का अनुरोध किया. श्री बघेल ने राज्य में विभिन्न नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए केन्द्र से सहायता का भी अनुरोध किया. मुलाकात के दौरान श्री बघेल ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को बताया कि जीएसटी.
https://नया साल शुरू होने से पहले जान लें नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां
लागू होने के बाद अन्य उत्पादक राज्यों की तरह ही छत्तीसगढ़ को भी वाणिज्यिक कर राजस्व में कमी का सामना करना पड़ रहा है. जीएसटी लागू होने के दिनांक से 30 जून, 2022 तक छत्तीसगढ़ राज्य को देय जीएसटी क्षतिपूर्ति राशि में से 1375 करोड़ रुपए राज्य को प्राप्त होना शेष है. यह राशि राज्य को शीघ्र प्रदाय की जाए. श्री बघेल ने कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा 2014 में निरस्त कोल ब्लाकों से एडिशनल लेवी की वसूली केन्द्र शासन द्वारा प्राप्त की गई है. छत्तीसगढ़ राज्य के कोल ब्लॉकों से इस मद से की गई वसूली की राशि लगभग 4170 करोड़ रुपए राज्य को अंतरित करने के लिए केन्द्र शासन से अनेक बार अनुरोध किया गया है, किन्तु राशि अप्राप्त है. उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि राशि शीघ्र राज्य को अंतरित की जाए.
https://ओमिक्रॉन के खतरनाक सब-वैरिएंट XBB.1.5 ने भारत में दी दस्तक, मिला पहला केस







