আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ऑस्ट्रेलिया सीरीज में नहीं खेल पाएंगे पंत, ये खिलाड़ी ले सकते हैं जगह

Published on: January 1, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कार हादसे के बाद अस्पताल में हैं. इस हादसे में उन्हें बहुत गंभीर चोट नहीं आई है, लेकिन उनके पैर में फ्रैक्चर हैं. पंत के पूरे शरीर में अलग-अलग तरह के स्कैन और जांच की जा रही हैं, ताकि उनकी चोट का सटीक अंदाजा लगाया जा सके. अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि उन्हें मैदान में लौटने में कितना समय लगेगा, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. भारत को 9 फरवरी से 13 मार्च के बीच ऑस्ट्रेलिया के साथ चार टेस्ट मैच खेलने हैं.

https://खेल मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज, महिला कोच से छेड़छाड़ का आरोप

नई चयन समिति के पास पंत की जगह लेने के लिए तीन विकल्प होंगे. भारत ए के दो विकेटकीपर भरत और उपेंद्र सीधे मुख्य टीम में शामिल हो जाते हैं या ईशान किशन जैसे विस्फोटक खिलाड़ी को मौका दिया जा सकता है. वहीं, संजू सैमसन भी टेस्ट टीम का हिस्सा बन सकते हैं. भरत टेस्ट टीम के दूसरे विकेटकीपर होने के कारण नागपुर में भारत के लिए पहला मैच खेल सकते हैं. हालांकि, उपेंद्र फिलहाल ज्यादा बेहतर विकल्प दिख रहे हैं, जो 45 से ज्यादा के औसत से रन बना रहे हैं. वह अच्छे विकेटकीपर हैं और बड़े शॉट खेलने में सक्षम हैं. ईशान या संजू सैमसन पहले से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दबाव को झेल चुके हैं, इस लिहाज से ये दोनों बेहतर विकल्प हो सकते हैं.

https://लिव-इन-रिलेशनशिप पर हाईकोर्ट ने कहा- बालिगों को उनकी स्वेच्छा से जीने-रहने का अधिकार

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now