আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

खेल मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज, महिला कोच से छेड़छाड़ का आरोप

Published on: January 1, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी और हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर महिला कोच से छेड़छाड़ के आरोप में चंडीगढ़ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. नए साल की पूर्व संधा पर चंडीगढ़ के सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन में धारा-354, 354A, 354B, 342, 506 IPC के तहत केस दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार, 30 दिसंबर 2022 को लेडी कोच ने चंडीगढ़ पुलिस हेड क्वार्टर जाकर एसएसपी से मुलाकात की थी और अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी. बाद आला अधिकारियों ने यह मामला थाना 26 में जांच के लिए भेजा था.

https://नए साल के पहले दिन ही झटका, एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा

अब केस दर्ज किया गया है. जूनियर महिला कोच ने आरोप लगाए हैं कि मंत्री ने उसे चंडीगढ़ स्थित अपनी कोठी पर बुलाया और छेड़छाड़ की. महिला ने बताया कि कुछ माह पहले ही खेल विभाग में बतौर कोच उसकी ज्वाइनिंग पंचकूला में हुई, लेकिन मंत्री ने हस्तक्षेप कर झज्जर तबादला करवा दिया. महिला कोर्च ने इनैलो नेता अभय चौटाला से मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. आरोप लगाया था कि दस्तावेज जांच के बहाने मंत्री ने उसे चंडीगढ़ सेक्टर-7 स्थित अपनी कोठी पर बुलाया था. खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेस कर महिला कोच के आरोपों से इंकार किया है. उन्होंने कहा कि महिला कोच का तबादला किया गया था, इसलिए वह आरोप लगा रही हैं.

https://2 लाख रुपए की अंग्रेजी शराब के साथ पूर्व पार्षद समेत दो गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now