আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, टीएमसी के प्रदेशाध्यक्ष समेत 10 गिरफ्तार

Published on: March 4, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में क्राइम ब्रांच ने फर्जी तरीके से चलाए जा रहे एक क्लीनिक के अंदर चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. दरअसल, पुलिस के आला अधिकारियों को एक गुमनाम चिट्ठी के जरिए फर्जी क्लीनिक के अंदर सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना मिली थी जिस पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने मंगलवार सुबह छापा मारा और 4 महिलाओं समेत कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए लोगों में से एक आरोपी ने खुद को ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बताया. क्राइम ब्रांच के एएसपी निश्चल झारिया के मुताबिक छापे में 4 महिलाओं समेत कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

http://VIDEO : हनी सिंह का नया गाना ‘लोका’ रिलीज, यूट्यूब पर मचाया धमाल

सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला ने इमारत के बाहर खुद के डॉक्टर होने का बोर्ड लगा रखा था ताकि लोगों को उसके काले कारनामे पर शक ना हो. छापे के दौरान कई अश्लील सामग्री भी क्राइम ब्रांच ने जब्त की है. पुलिस में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए जब क्लीनिक पर छापा मारा तो वहां ग्राहक भी मौजूद थे. क्राइम ब्रांच की डीएसपी अदिति भावसार के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में से एक ने खुद को टीएमसी का प्रदेश अध्यक्ष बताया. उसके पास से उसका विजिटिंग कार्ड भी बरामद हुआ है जिस पर सचिन सिंह चौहान नाम लिखा है और उसके नीचे टीएमसी का प्रदेश अध्यक्ष लिखा हुआ है.

http://ग्रामीण जिला अध्यक्ष और महामंत्री ने बजट को बताया सर्वजन हितैषी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now