रजिंदर खनूजा
पिथौरा. नगर की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री उषा पटेल का जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होना लगभग तय है. वहीं उपाध्यक्ष पद पर पटेवा क्षेत्र क्र 3 से चुने गए लक्ष्मण पटेल की भी उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी की संभावना है. जिला पंचायत की प्रथम बैठक 14 फरवरी को होगी जिसमें अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का निर्वाचन होना है. ज्ञात हो कि कांग्रेस के पास वर्तमान में 6 बागियों सहित कुल 10 जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन है. जानकारी के अनुसार महासमुंद जिला पंचायत चुनाव में तीसरी बार विजय श्री प्राप्त करने वाली कांग्रेसनेत्री उषा पटेल इस बार अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार बन कर उभरी हैं. क्षेत्र क्र 8 से जीत के बाद से ही उन्हें बतौर अध्यक्ष देखा जा रहा है. इस संबंध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनन्त सिंह वर्मा ने भी इस बात की पुष्टि की है क श्रीमती पटेल के समर्थन में 15 सदस्यों की जिला पंचायत में
http://युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
10 सदस्यों ने खुला समर्थन दे दिया है जिससे उनका अध्यक्ष बनना लगभग तय है. ज्ञात हो कि इस जिला पंचायत में क्षेत्र क्र 01 से जागेश्वर जुगनू चंद्राकर (निर्दलीय), 2 से अमर अरुण चंद्राकर (कांग्रेस), 3 से लक्ष्मण पटेल (कांग्रेस), 4 से सीमा देवानन्द निर्मलकर (कांग्रेस), 5 से अल्का चंद्राकर (भाजपा), 6 से बसंता ठाकुर (बागी कांग्रेस), 7 से हेमकरण दीवान (कांग्रेस), 8 से उषा पटेल (कांग्रेस), 9 से चंदन टिकेन्द्र माछु (बागी कांग्रेस), 10 से हेमकुमारी नायक (भाजपा), 11 से नोविनो अमृत जगत (बागी कांग्रेस), 12 से वृंदावती पाड़े (बागी कांग्रेस), 13 से गीता रतन बंजारे (बागी कांग्रेस), 14 से श्याम तांडी (भाजपा) एवं क्षेत्र क्र 15 से हेमचंद पटेल (बागी कांग्रेस) चुनाव जीत कर जिला पंचायत सदस्य बने हैं. सूत्र बताते हैं कि चुनाव जीतने के बाद अब तक क्षेत्र क्र 2, 3, 4, 6, 7, 8, 9, 11, 13 और 15 के निर्वाचित सदस्य कांग्रेस के समर्थन में आ चुके हैं. लिहाजा कांग्रेस से ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनना तय है. जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष निर्वाचन हेतु कांग्रेस की ओर से राजिम विधायक अमितेश शुक्ल को पर्यवेक्षक बनाया गया है. जबकि भाजपा के भी कांग्रेस के बराबर 4 सदस्य चुने जाने के बाद भी अपना अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जाना चर्चा का विषय बना हुआ है.
http://इंडियन क्रिकेटर के साथ शादी करने वाली हैं अनुष्का शेट्टी!







