नई दिल्ली. ‘बाहुबली’ फेम अनुष्का शेट्टी अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. अनुष्का का नाम सुपरस्टार प्रभास के साथ काफी जुड़ा था. इतना ही नहीं, दोनों की शादी की खबरें भी खूब वायरल हुई थी. लेकिन फिर प्रभास ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में क्लीयर कर दिया था कि दोनों के बीच कुछ नहीं है जिसके बाद से दोनों को लेकर खबरें आनी बंद हो गई थी. लेकिन अब खबर आ रही है कि अनुष्का किसी क्रिकेटर से शादी करने वाली हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का एक इंडियन क्रिकेटर को डेट कर रही हैं.
http://अंतरजातीय विवाह करने पर पंचायत ने दंपत्ति को सुनाया गोबर खाने और गोमूत्र पीने का फरमान
हालांकि अभी तक क्रिकेटर के नाम का खुलासा नहीं हुआ है. लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि क्रिकेटर नॉर्थ से बिलॉन्ग करता है. वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शेट्टी इन दिनों अपनी अगली फिल्म को लेकर काफी व्यस्त हैं. अनुष्का जल्द ही ‘निशब्धम’ में नजर आने वाली हैं. फिल्म में अनुष्का के साथ आर माधवन लीड रोल में हैं. फिल्म के बारे में बात करें तो ये एक साइलेंट थ्रिलर मूवी है. फिल्म में अनुष्का म्यूट आर्टिस्ट के रोल में नजर आएंगी. फिल्म 21 फरवरी को रिलीज की होगी.
http://धान खरीदी की अवधि बढ़ाई गई, जानिए मंत्रिपरिषद के निर्णय










