महासमुंद. तुमगांव थाना क्षेत्र के गांव अमावश और बेलटुकरी के बीच रास्ते तालाब पाट में आज दोपहर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक सुबह तालाब पाट में लाश देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. थाना प्रभारी प्रदीप मिंज ने बताया कि शव की शिनाख्त बेलटुकरी निवासी रोहित ध्रुव पिता हरीशचंद्र ध्रुव (42) के रूप में की गई है. शव के समीप पॉयजन की खाली शीशी मिली है. फिलहाल, मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है.
http://इंडियन क्रिकेटर के साथ शादी करने वाली हैं अनुष्का शेट्टी!
नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या
दंतेवाड़ा. जिले के बारसूर थाना क्षेत्र में मंगनार रोड गुफा चौक के पास एक ग्रामीण का शव मिला है. शव जहां फेंका गया है, वहां पेड़ पर लगे कुछ पर्चे भी मिले हैं, जिसमें लिखा गया है कि पुलिस की मुखबिरी करने की वजह से इसे मार डाला गया. पर्चे में पुलिस की मदद न करने की अपील भी की गई है.बताया जा रहा है कि इस हत्या के पीछे पूर्वी बस्तर डिवीजन के नक्सलियों का हाथ है. पुलिस ने ग्रामीण का शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक ग्रामीण की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने क्षेत्र में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है.
http://अंतरजातीय विवाह करने पर पंचायत ने दंपत्ति को सुनाया गोबर खाने और गोमूत्र पीने का फरमान







