रायपुर. मुख्य सचिव आर पी मंडल शनिवार को धान खरीदी पर कोरबा कलेक्टर को वेरी गुड बोल गए. अपने संक्षिप्त प्रवास पर कोरबा पहुंचे सीएस ने कोरबा के सोनपुरी धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान मुख्य सचिव ने धान बेचने आए किसानों से भी बात की और पूछा- कोई समस्या है क्या. किसानों ने धान खरीदी की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया किसान बोले टोकन के हिसाब से समय पर खरीदी हो रही है. व्यवस्था अच्छी है कोई समस्या नहीं है. चीफ सेकेट्री ने किसानों के इस संतुष्टि भरे जवाब पर व्यवस्थाओं के लिए पास खड़ी कलेक्टर किरण कौशल को ‘‘वेरी गुड’’ कहा और धान खरीदी में लगे अधिकारी-कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुये हौसला अफजाई भी की.
http://ड्रेनेज की पर्याप्त व्यवस्था नहीं, प्रभारी समिति प्रबंधक निलंबित
मण्डल ने सोनपुरी समिति में धान खरीदी से संबंधित रजिस्टरों, बारदानों की उपलब्धता, नमीं मापक यंत्र, समर्थन मूल्य से संबंधित डिस्प्ले और बारिश की स्थिति में धान को बचाने के लिये तारपोलिन आदि की व्यवस्था की जानकारी ली. मुख्य सचिव ने किसानों से धान खरीदने के लिए टोकन जारी करने आदि के बारे में भी पूछा. धान खरीदी के केंद्र पर अधिकारियों ने खरीदे गए धान के बोरों को रेंडमली निकालकर तौल कराया और वजन सही पाया. खाद्य सचिव डॉक्टर कमलप्रीत सिंह ने खरीदी के लिए मिले खाली बारदानों को तौल कर उनका वजन भी चेक किया. अधिकारियों ने धान की बोरियों से भरी गाड़ी का भी केंद्र पर निरीक्षण किया. गाड़ी में जीपीएस सिस्टम को देखा और केंद्र संचालक को लोड गाड़ी का फोटो खींचकर साफ्टवेयर पर अपलोड करने के बाद ही गाड़ी को कस्टम मिलिंग या संग्रहण केंद्र के लिए रवाना के निर्देश दिए.
http://टैंकर की टक्कर से दूर जा गिरे बाइक सवार, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत







