আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ड्रेनेज की पर्याप्त व्यवस्था नहीं, प्रभारी समिति प्रबंधक निलंबित

Published on: January 11, 2020
---Advertisement---

बिलासपुर. सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने शनिवार को जिले के धान खरीदी केन्द्र छतौना एवं सकर्रा का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान छतौना खरीदी केन्द्र में धान की स्टेकिंग से पूर्व नीचे सतह पर ड्रेनेज की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण धान भींग गया था. डॉ. टेकाम ने खाली बारदानों का मिलान कराया और उसमें भी अंतर पाया. उन्होंने इस लापरवाही पर छतौना सेवा सहकारी समिति के प्रभारी प्रबंधक एवं फड़ प्रभारी नेपाल कौशिक को निलम्बित करने का निर्देश दिया. उनके निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कौशिक को निलम्बित कर उनके स्थान पर विक्रेता अंशुल कुमार कौशिक फड़ प्रभारी नियुक्त किया गया है. डॉ. टेकाम ने खरीदी केन्द्र सकर्रा का भी निरीक्षण किया, वहां धान खरीदी की सभी व्यवस्थाएं ठीक पाई गईं.

http://टैंकर की टक्कर से दूर जा गिरे बाइक सवार, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत

लगातार कड़ाके की ठण्ड, शाला समय का परिवर्तन 15 जनवरी तक

रायपुर. कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन ने जिले में लगातार कड़ाके की ठण्ड पड़ने को देखते हुए शाला समय के परिवर्तन को 10 जनवरी से आगे बढ़ाकर 15 जनवरी तक किया है. उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने 30 दिसम्बर 2019 से 10 जनवरी 2020 तक शाला समय में परिवर्तन किया था. परिवर्तन समय अनुसार दो पाली में संचालित विद्यालयों में से कनिष्ठ विद्यालयों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एवं वरिष्ठ विद्यालयों का समय दोपहर 12:45 से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है. एक पाली में संचालित शालाएं सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगी. यह आदेश जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त शाला, मदरसा, विद्यालयों के लिए लागू होगा. यह आदेश 15 जनवरी 2020 तक प्रभावशील रहेगा.

http://इस NGO की मांग- निर्भया के दोषियों की फांसी का किया जाए सीधा प्रसारण

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now