कोरबा. टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने टैंकर जब्त कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, बांगो थाना क्षेत्र के मांझीपारा निवासी परदेसी बिरहोर (35) छेराछेरा त्यौहार मनाने के बाद पुत्र राकेश (6) और भतीजे राजेश (10) के साथ शनिवार सुबह करीब 10 बजे कचकवा पहाड़ के पास स्थित महेशपुर गांव में रहने वाले अपने पिता बुढ़ाराम से मिलने जा रहा था.
http://इस NGO की मांग- निर्भया के दोषियों की फांसी का किया जाए सीधा प्रसारण
इस दौरान बांगों हाईवे पर चंदनपुर के पास अंबिकापुर की ओर से आ रहे आईओसी के ऑयल टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी. सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल लेकर जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक बाइक सवार के सामने अचानक टैंकर आ गया, जिसे देखकर वह अनियंत्रित हो गया. टैंकर की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे. हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है.
http://छात्रा के साथ गैंगरेप, आरोपी आरक्षक गिरफ्तार, तीन फरार







