नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. वहीं पंजाब की चन्नी सरकार ने मामले की जांच के लिए हाई-लेवल कमेटी बना दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले को सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना के समक्ष मेंशन किया गया है. चीफ जस्टिस की बेंच इस पर शुक्रवार को सुनवाई का फैसला कर सकती है. जानकारी के मुताबिक, सीनियर एडवोकेट मनिंदर सिंह ने इस मामले से जुड़ी जनहित याचिका दायर की है. याचिका में कहा गया है कि इस तरह की सुरक्षा में चूक स्वीकार्य नहीं की जा सकती.
https://दिव्यांका त्रिपाठी का म्यूजिक वीडियो ‘बाबुल दा वेहदा’ रिलीज़, इमोशन कर रहा गाना
याचिका में सीनियर एडवोकेट मनिंदर सिंह ने पंजाब सरकार को उचित निर्देश देने, उत्तरदायी लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की है. कहा गया है कि इस तरह की आगे ऐसी चूक नहीं होगी. इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले पर पंजाब सरकार अब एक्शन में आई है. पंजाब सरकार ने मसले की चांच के लिए हाई-लेवल कमेटी बनाई है. एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि कमेटी में रिटायर्ड जस्टिस मेहताब सिंह गिल और प्रमुख सचिव (गृह मामलों और न्याय) अनुराग वर्मा शामिल हैं. यह कमेटी तीन दिनों में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी.
https://VIDEO : सपना चौधरी का नया गाना ‘पीलिये में पिस्तौल’ रिलीज








