नई दिल्ली. सपना चौधरी का एक नया हरियाणवी गाना ‘पीलिये में पिस्तौल’ रिलीज हो गया है. रिलीज के साथ ही इस गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी होने लगा है. गाने में सपना चौधरी का अंदाज देखते ही बन रहा है. गाने में वह एक वकील की भूमिका में हैं और बिरू कटारिया दबंग के किरदार में हैं. बिरू कटारिया को अन्याय नहीं पसंद, इसलिए वह सबसे भिड़ जाते हैं और उन्हें थाने की हवा खानी पड़ती है, और सपना चूंकि एक वकील हैं, तो वह उन्हें थाने से बाहर लाती हैं.
https://अधिकारियों से पीएम मोदी बोले- सीएम को धन्यवाद कहना, मैं जिंदा लौट पाया
सपना पूरे गाने में बिरू को समझाते रहती हैं कि वह दंबगई न करें. खैर, गाने में सपना और बिरू की जोड़ी काफी जमकर रही है और लोग उनकी काफी तारीफ भी कर रहे हैं. बता दें, ‘पीलिये में पिस्तौल’ गाने को राज मावर और मनीष शर्मा ने गाया है और गाने के संगीत को भी खुद राज मावर ने तैयार किया है. गाने में सपना चौधरी के अंदाज को बहुत पसंद किया जा रहा है.
https://शिक्षकों की पदोन्नति नियम शिथिल, एक बार के लिए न्यूनतम अनुभव 3 वर्ष की गई










