नई दिल्ली. पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक सामने आई है. बठिंडा एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से फिरोजपुर जाते समय रास्ते में किसानों का प्रदर्शन चल रहा था. इस वजह से पीएम मोदी का काफिला 15-20 मिनट तक फ्लाइओवर पर फंसा रहा. पीएम मोदी ने वापस बठिंडा एयरपोर्ट आकर वहां के अधिकारियो से कहा कि- अपने मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहना कि मैं भटिंडा हवाई अड्डे तक जिंदा लौट पाया. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस घटना को प्रधानमंत्री की सुरक्षा में ‘गंभीर चूक’ करार दिया है. गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान गंभीर सुरक्षा खामी के बाद उनके काफिले ने लौटने का फैसला किया. बयान में यह भी कहा गया कि मंत्रालय ने पंजाब सरकार से इस चूक के लिए जवाबदेही तय करने और कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है.
https://शिक्षकों की पदोन्नति नियम शिथिल, एक बार के लिए न्यूनतम अनुभव 3 वर्ष की गई
जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त प्रधानमंत्री बठिंडा से हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक की ओर जा रहे थे. पीएम मोदी के काफिले में अवरोध आने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पुलिस पर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस की मिलीभगत के कारण इतनी बड़ी घटना हुई है. उन्होंने कहा कि यह दुख की बात है कि पंजाब के लिए हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं को शुरू करने के लिए जा रहे पीएम मोदी का दौरा बाधित किया गया. राज्य पुलिस को लोगों को रैली में शामिल होने से रोकने के निर्देश दिए गए. मुख्यमंत्री चन्नी ने फोन पर बात करने या इसे हल करने से इनकार कर दिया.
https://जल संसाधन विभाग में होगी 400 सब इंजीनियर्स की भर्ती









