আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

SC ने कोरोना की तीसरी लहर पर जताई चिंता, केंद्र से पूछा- बच्चे संक्रमित हुए तो क्या करेंगे?

Published on: May 6, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को एक बार फिर दिल्ली के ऑक्सीजन संकट और कोरोना के हालात पर सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने इस दौरान कोरोना की तीसरी लहर को लेकर चिंता व्यक्त की और उसको लेकर अभी से तैयारियां करने पर ज़ोर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा कि तीसरी लहर में अगर बच्चे संक्रमित हुए, तो आप क्या करेंगे. अगर हालात और बिगड़े तो आपके पास कोई इमरजेंसी प्लान क्या है. मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस चंद्रचूड़ ने टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर कल को हालात बिगड़ते हैं और कोरोना के मामले बढ़ते हैं, तो आप क्या करेंगे. रिपोर्ट्स कहती हैं कि तीसरी लहर में बच्चों पर भी प्रभाव पड़ सकता है.

http://महुआ शराब में होम्योपैथिक दवा मिलाकर पीने से 8 की मौत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि तीसरी लहर में क्या करना चाहिए उसकी तैयारी अभी करनी होगी, युवाओं का वैक्सीनेशन करना होगा, अगर बच्चों पर असर बढ़ता है तो कैसे संभालेंगे क्योंकि बच्चे तो अस्पताल खुद नहीं जा सकते. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आज करीब डेढ़ लाख ऐसे डॉक्टर्स हैं, जो एग्जाम की तैयारी में हैं. करीब ढाई लाख नर्स घरों में बैठी हैं. ये वही लोग हैं जो तीसरी लहर के वक्त आपके इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत करेंगे. सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि स्वास्थ्यकर्मी मार्च 2020 से लगातार काम कर रहे हैं, ऐसे में उनपर भी थकान और दबाव ज्यादा है.

http://किसानों के खाते में 10 मई तक आएंगे 2000 रुपए, ऐसे चेक करें स्टेटस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now