बिलासपुर. कच्ची शराब के साथ होम्योपैथिक की ड्रोसेरा कफ सिरप मिलाकर पीने से 8 युवकों की मौत हो गई. जबकि 5 युवकों का CIMS अस्पताल में इलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबिक सिरगिट्टी इलाके के कोरमी धुरीपारा गांव में इस होम्योपैथिक सिरप को कई परिवारों में इस्तेमाल किया जा रहा था. लेकिन युवकों ने इसे शराब में मिलाकर पी लिया, जिससे यह जानलेवा हो गया. जान गंवाने वालों में से 4 की मौत बुधवार सुबह हुई, जबकि 4 ने शाम तक दम तोड़ दिया. गांववालों ने पुलिस को एकसाथ 4 युवकों की मौत की सूचना दी.
http://किसानों के खाते में 10 मई तक आएंगे 2000 रुपए, ऐसे चेक करें स्टेटस
इस पर थाना प्रभारी देर रात टीम के साथ गांव पहुंच गए. पूछताछ में पूरी घटना का खुलासा हुआ इसके बाद बाकी बीमार कुछ युवकों को CIMS में भर्ती किया गया. एक युवक की हालत गंभीर थी, जिसे अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया. इनमें से तीन युवकों ने इलाज के दौरान जबकि एक ने गांव में ही दम तोड़ दिया. अब स्वास्थ्य विभाग ने गांव में कैंप लगाकर बस्ती के सभी लोगों की जांच शुरू कर दी है.
http://नई गाइडलाइन को अपने अनुसार परिभाषित करते हुए खोल दीं दुकानें, टूट पड़ी भीड़







