नई दिल्ली. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने करोड़ों ग्राहकों को अलर्ट किया है. एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक देशभर में तेजी से बढ़ रहे फ्रॉड के मामलों से सभी को सावधान रहने की जरूरत है. इसके अलावा आपको कभी भी अपने खाते से जुड़ी जानकारी को मोबाइल में सेव करके नहीं रखना है. अगर आपने अपना OTP (वन टाइम पासवर्ड), पिन नंबर, डेबिट या क्रेडिट कार्ड का CVV या फिर एटीएम डिटेल्स सेव की है तो उसको तुरंत हटा दें नहीं तो आपका खाता खाली हो सकता है. एसबीआई ने कहा है कि ग्राहक ऐसी गलती बिल्कुल न करें, जिससे उनका बैंक अकाउंट खाली हो जाए.
http://बिना कोरोना जांच सर्दी-खांसी का इलाज करते पकड़े गए झोलाछाप डॉक्टर, 9 दवाखाना सील
एसबीआई के मुताबिक कभी भी अपने बैंक अकाउंट और ऑनलाइन बैंकिग की डिटेल्स को फोन में सेव करके न रखें. बैंक ने कहा है कि बैंक अकाउंट नंबर, पासवर्ड, एटीएम कार्ड का नंबर या फिर इसकी तस्वीर खींचकर रखने से भी आपकी जानकारी लीक होने का खतरा रहता है. इसके साथ ही आपका अकाउंट भी पूरी तरह से खाली हो सकता है. इसके अलावा ग्राहकों को अपने एटीएम कार्ड को भी किसी और के साथ शेयर नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से आपके कार्ड की जानकारी लीक हो सकती है और कोई भी आसानी से आपके साथ फ्रॉड कर सकता है. एसबीआई के मुताबिक, देश के सभी ग्राहकों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि पब्लिक इंटरनेट का इस्तेमाल आप पैसों का लेनदेन करने में न करें. इसमें आपकी पर्सनल जानकारी लीक होने का डर हमेशा बना रहता है.
http://हिना खान ने 30 सेकेंड में बदले कई एक्सप्रेशन, फैंस रह गए हैरान










