बलौदाबाजार. पलारी तहसीलदार हरिशंकर पैकरा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त टीम द्वारा विकासखण्ड में स्थित विभिन्न अपंजीकृत एवं झोलाछाप डॉक्टरों के दवाखानों में औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों का बिना कोरोना जांच के सर्दी-खांसी का इलाज करते हुए ऐसे डाक्टर पकड़े गए. जिसके चलते इन झोलाछाप एवं अपंजीकृत डॉक्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन की टीम ने 1 लाख 17 हजार रुपए का जुर्माना लगाया. साथ ही इनके 9 दवाखानों को सील किया गया. उक्त जुर्माना प्रशासन ने जीवन दीप समिति के माध्यम से लगाया है.
http://हिना खान ने 30 सेकेंड में बदले कई एक्सप्रेशन, फैंस रह गए हैरान
कार्रवाई करते हुए तहसीलदार श्री पैकरा ने बताया कि ऐसे 9 डॉक्टरों पलारी के आरआर जाल से 7 हजार, ग्राम रोहांसी से आरके वर्मा से 20 हजार, आसिम दास बंगाली से 10 हजार, ओएन मनहरे से 10 हजार, ग्राम ओड़ान एचसी साहू से 20 हजार, ग्राम संडी से महेन्द वर्मा 20 हजार, गुरुचरण साहू से 10 हजार, विशंभर साहू एवं चतुर्वेदी से 10-10 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है. उक्त दवाखानों को सील करते हुए भविष्य में ऐसी गलती ना करने की समझाइश दी गई है. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग बीएमओ डॉ एफ आर निराला, मुख्य नगर पालिका अधिकारी लवकेश कुमार, टीआई सीआर चंद्रा, सीनियर मेडिकल अफसर ध्रुव, नायब तहसीलदार कुणाल पांडेय सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी गण उपस्थित थे.
http://IPL 2021 : मयंक-राहुल पर भारी धवन की पारी, DC ने PBKS को 6 विकेट से हराया







