नई दिल्ली. एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हिना ने हाल ही में एक अनोखा वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कुछ सेकेंड्स में कई एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस का ये वीडियो अब वायरल हो रहा है. हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. जैसे ही हिना ने यह वीडियो शेयर किया, वह देखते ही देखते वायरल हो गया. इस वीडियो में हिना फूट-फूट कर रोती दिखाई दे रही हैं तो कभी हंसती हुई नजर आ रही हैं.
http://अर्जुन-रकुलप्रीत का गाना ‘दिल है दीवाना’ रिलीज, मचा रहा धमाल
बता दें कि यह एक इंस्टाग्राम रील वीडियो है, जिसमें 30 सेकंड में जल्दी-जल्दी इमोशन्स चेंज करने का चैलेंज है. हिना खान ने इस चैलेंज को बहुत ही खूबसूरत अंदाज में पूरा किया है. सारे इमोशन्स में हिना खान प्यारी लग रही हैं. वह पलभर में अपने एक्सप्रेशन बदल रही हैं. इस वीडियो में सबसे पहले हिना दुखी होती दिख रही हैं, फिर दोषी, गुस्सा, षड्यंत्रात्मक, फूट-फूट कर रोना और आखिर में आजाद होने के इमोशन्स दिखाती नजर आईं. वहीं फैंस हिना खान की लगातार तारीफ कर रहे हैं और यह टैलेंट देखकर हैरान हैं.
http://हिना खान पर केस करना चाहता है फैन, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब










