नई दिल्ली. रकुल प्रीत सिंह और अर्जुन कपूर का म्यूजिक वीडियो ‘दिल है दीवाना’ रिलीज हो गया है. रिलीज होते ही गाने ने यूट्यूब पर धमाल मचाना शुरू कर दिया है. इस गाने में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है. दरअसल, इस गाने के जरिए एक लव स्टोरी को दिखाया गया है. यह जोड़ी मस्ती से भरपूर हैं. फैंस को गाने में दोनों का स्टाइलिश अवतार काफी पसंद आ रहा है. राधिका राव और विनय सप्रू द्वारा निर्देशित इस सॉन्ग में अर्जुन और रकुल को दिलचस्प तरीके से पेश करता है जो रोमांटिक डांस नंबर की एनर्जी और वाइब्स से मेल खाता हुआ प्रतीत होता है.
http://हिना खान पर केस करना चाहता है फैन, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
दर्शन रावल और एक्ट्रेस टर्न्ड सिंगर जारा खान के गायन के साथ तनिष्क बागची द्वारा कम्पोज किए गए ‘दिल है दीवाना’ में अपबीट ट्यून और फन लिरिक्स के साथ ही एक पार्टी ट्रैक के सभी एलिमेंट्स मौजूद हैं. बता दें कि यह गाना ‘द गुड, द बैड एंड द प्रिटी’ की कहानी है.इस म्यूजिक वीडियो को टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज किया गया है. गाने में अनिल कपूर के आइकॉनिक धुन ‘धिना धिन धा’ का भी इस्तेमाल किया गया है.
http://Hero HF 100 लॉन्च, अलॉय व्हील जैसे फीचर्स के साथ महज इतनी है कीमत










