नई दिल्ली. सान्या मल्होत्रा अक्सर अपने डांस वीडियो शेयर करती हैं और अपने बिंदास मूव्स से सभी को हैरान कर देती हैं. सान्या ने फिल्म ‘पुष्पा’ का फेमस गाने ‘ऊ अंटवा’ पर अपने डांस का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. सान्या ने सामंथा रुथ प्रभु के गाने ‘ऊ अंटवा’ पर अपने अंदाज में डांस किया है. वीडियो में उनका डांस देखते ही बनता है. उनके स्टाइलिश मूव्स फैंस को दीवाना बना रहे हैं. वे मैचिंग क्रॉप टॉप और व्हाइट स्नीकर्स के साथ ब्लैक ट्रैक पैंट पहने हुए नजर आ रही हैं.
https://50MP कैमरे के साथ Vivo Y75 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
उन्होंने डांस इमोजी के साथ वीडियो शेयर किया है. फैंस दिल और आग वाले इमोजी शेयर कर उनके डांस की तारीफ कर रहे हैं. बता दें कि सान्या अगली बार ‘सैम बहादुर’ में विक्की कौशल और फातिमा सना शेख के साथ दिखाई देंगी. इसे मेघना गुलजार डायरेक्ट कर रही हैं. इससे पहले, सान्या ने एक बयान में अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए कहा था कि हर महान पुरुष के पीछे एक महिला होती है और ‘सैम बहादुर’ के लिए सिलू मानेकशॉ वही सपोर्ट और ताकत थीं.
https://फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, 6 फरवरी को होने वाली थी शादी










