আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, 6 फरवरी को होने वाली थी शादी

Published on: January 30, 2022
---Advertisement---

धमतरी. शादी के हफ्तेभर पहले ही एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना के वक्त घर के लोग बाहर थे वापस लौटे तो उन्होंने युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा. जानकारी के अनुसार वार्ड 4 निवासी नरेंद्र साहू (25) की शादी रायपुर में 6 फरवरी को होने वाली थी. घर के लोग इन दिनों शादी की तैयारी में जुटे थे. इस बीच शनिवार सुबह युवक ने फांसी लगा ली. युवक नगरी नगर पंचायत में प्यून का काम करता था। परिजनों ने बताया कि सुबह के वक्त सभी किसी काम से घर से बाहर गए थे.

https://योजना का लाभ देने दिव्यांगजनों से रिश्वत की मांग, अधीक्षक निलंबित

वे जब सुबह 10 से 11 के बीच वापस लौटे तो उन्होंने घर का दरवाजा खटखटाया. घर का दरवाजा नहीं खोलने पर जब खिड़की से देखा तो अंदर के कमरे में नरेंद्र की लाश पंखे पर फांसी के फंदे में लटकी हुई थी. बाद दरवाजे को तोड़ा गया और पुलिस को इसकी सूचना दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया. पुलिस ने बताया कि खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है. मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

https://कोरोना की तीसरी लहर से क्यों बदतर नहीं हुए हालात? एक्सपर्ट ने बताई वजह

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now