नई दिल्ली. वीवो ने अपने नए 5जी स्मार्टफोन Vivo Y75 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत 21,990 रुपए रखी गई है. फोन को एक ही वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है. इसे ग्लोइंग गैलेक्सी और स्टारलाइट ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा. इसमें एंड्रॉयड 12 आधारित Funtouch OS 12 दिया गया है. इसके अलावा इसमें 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2408 पिक्सल है. इसमें Dimensity 700 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है.
https://फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, 6 फरवरी को होने वाली थी शादी
फोन के साथ 4 जीबी एक्सटेंडेड रैम की भी सुविधा है. Vivo Y75 5G में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है. दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का बोकेह है और तीसरा लेंस भी 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है. सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, ब्लूटूथ 5.1, Wi-Fi, GPS और FM रेडियो का सपोर्ट मिलेगा. इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है.
https://योजना का लाभ देने दिव्यांगजनों से रिश्वत की मांग, अधीक्षक निलंबित










