नई दिल्ली. सैमसंग ने भारत में Galaxy A51 के नए 8GB रैम वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है. सैमसंग Galaxy A51 के नए 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपए रखी गई है. इस नए वेरिएंट को प्रिज्म क्रश ब्लैक और प्रिज्म क्रश वाइट और प्रिज्म क्रश ब्लू कलर ऑप्शन में उतारा गया है. ग्राहक इसे ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद पाएंगे. बता दें कि Samsung Galaxy A51 को भारत में जनवरी में 6GB+128GB वेरिएंट में उतारा गया था. नए रैम वेरिएंट को छोड़कर Samsung Galaxy A51 में बाकी सबकुछ के 6GB रैम वेरिएंट जैसा ही है.
http://14 डिप्टी कलेक्टरों का स्थानांतरण, देखिए सूची
इस स्मार्टफोन में सेंटर पंच-होल कटआउट के साथ 6.5-इंच FHD+ सुपर AMOLED इनफिनिटी-O डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 2.3GHz ऑक्टा-कोर Exynos 9611 प्रोसेसर मौजूद है. कार्ड की मदद से इसकी मेमोरी को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है. ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 बेस्ड One UI 2.0 पर चलता है. सैमसंग Galaxy A51 के रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 48MP का है. इसके अलावा यहां 5MP मैक्रो कैमरा, 12MP वाइड एंगल कैमरा और 5MP डेप्थ सेंसर भी मौजूद है. सेल्फी के लिए यहां 32MP का कैमरा फ्रंट में दिया गया है. इसकी बैटरी 4,000mAh की है और यहां 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है.
http://माजदा से इमारती और जलाऊ लकड़ी परिवहन करते चार पकड़ाए










