रायपुर. राज्य सरकार ने 14 डिप्टी कलेक्टरों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है. सभी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी (जनपद सीईओ) बनाया गया है. देखिए सूची-
http://माजदा से इमारती और जलाऊ लकड़ी परिवहन करते चार पकड़ाए

http://तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, गांव में मातम
शासकीय उचित मूल्य की दुकानें अब सुबह 9 से शाम 5 बजे तक होंगी संचालित
धमतरी. नोवल कोरोना वायरस (कोविद-19) के संक्रमण से बचाव एवं नियंत्रण के लिए जिले में लॉकडाउन है. इसके मद्देनजर उपभोक्ताओं को उनके राशनकार्डों पर खाद्यान्न की उपलब्धता बनाए रखने के लिए जिले की सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के संचालन के समय में आंशिक संशोधन किया गया है. खाद्य अधिकारी के मुताबिक शासकीय उचित मूल्य की दुकानें अब सुबह 9 से शाम 5 बजे तक संचालित की जाएंगी तथा दोपहर डेढ़ से दो बजे तक भोजन अवकाश रहेगा. गौरतलब है कि पूर्व में उचित मूल्य की दुकानों के संचालन का समय सुबह 8 से शाम 5 बजे तक था, जिसमें आंशिक संशोधन किया गया है. उचित मूल्य दुकानदारों को संशोधित समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने के लिए निर्देशित किया गया है.
http://वेतन वृद्धि रोक कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही प्रदेश सरकार : भाजपा
मुख्यमंत्री को प्रमोद अग्रवाल ने सौंपा 1 लाख रुपए का चेक
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में खरोरा निवासी प्रमोद अग्रवाल ने सौजन्य मुलाकात कर मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करने हेतु 1 लाख रुपए का चेक श्री बघेल को सौंपा. मुख्यमंत्री ने जरूरतमंदों की सहायता के लिए आर्थिक योगदान देने पर प्रमोद अग्रवाल की सराहना की. इस अवसर पर अभिनव अग्रवाल भी उपस्थित थे.







