तारेश साहू
खल्लारी. नेशनल हाईवे क्रमांक 353 में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में इमारती और जलाऊ लकड़ी के साथ चार लोगों को पकड़ा है. पुलिस ने आरोपियों सहित वाहन और लकड़ी को स्थानीय वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है. उक्त जब्त लकड़ी तुमगांव निवासी त्रिलोचन चन्द्राकर की निजी जमीन का होना बताया गया है किन्तु परिवहन के दौरान उनके पास से वैध दस्तावेज नहीं पा गया था. जिस पर पुलिस और वन विभाग ने कार्रवाई की. पुलिस के मुताबिक खल्लारी थाना चौक के पास गुरूवार सुबह करीब 5:30 बजे लकड़ी से भरे वाहन क्रमांक सीजी 04 जेबी 7328 को रोककर पूछताछ की. वाहन में करीब 56 नग इमारती और जलाऊ लकड़ी पाई गई. वाहन चालक नरेंद्र कुमार धीवर पिता संतराम धीवर (34), चन्द्रिका प्रसाद पिता रूंगुराम चन्द्राकर (60), कुमार पिता मिलन साहू (24),
http://तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, गांव में मातम
खुंटेश्वर पिता देवानंद धीवर (22) थाना आरंग जिला रायपुर उक्त इमारती और जलाऊ लकड़ी का परिवहन करते पाए गए. परिवहन संबंधी दस्तावेज न होने पर कार्रवाई के लिए वन विभाग के सुपुर्द कर दिया. उक्त वाहन लकड़ी भरकर कोमाखान के कुलिया से तुमगांव के निकला था. वन विभाग ने वाहन की कीमत दो लाख दस हजार रुपए और लकड़ी की कीमत 20 हजार रुपए आंकी है. इस मामले में परिवहन एक्ट की धारा 41 के तहत कार्रवाई की जा रही है. उपरोक्त कार्रवाई में खल्लारी थाना प्रभारी दीपा केंवट, प्रशिक्षु डीएसपी तिलेश्वर प्रसाद यादव और आरक्षक रमाकांत साहू, पुनदास भास्कर, नवीन ध्रुव, मनोज चन्द्राकर, वन विभाग से बागबाहरा वनपरिक्षेत्र अधिकारी जयकांत गंडेचा, खल्लारी सहायक परिक्षेत्र अधिकारी नरेंद्र चंद्राकर, वनरक्षक भुनेश्वर तिवारी, अमित दीवान, दीपक जेन्डरे आदि का योगदान रहा.
http://वेतन वृद्धि रोक कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही प्रदेश सरकार : भाजपा







