আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नीलांचल झंडा दिखाकर सम्पत ने किया ‘निःशुल्क एम्बुलेंस’ का शुभारंभ

Published on: January 11, 2022
---Advertisement---

पिथौरा. कोविड-19 की तीसरी लहर से बचाव हेतु स्वास्थ्य सेवा में सहयोग के लिए नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक सम्पत अग्रवाल ने अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया. बसना के शहीद वीरनारायण सिंह चौक में श्री अग्रवाल ने बसना विधानसभा के समस्त सेक्टर प्रभारियों के साथ पूजा-अर्चना कर नीलांचल झंडा दिखाकर निःशुल्क एम्बुलेंस का आगाज किया. उक्त सम्बन्ध में श्री अग्रवाल ने बताया कि नर सेवा नारायण सेवा की परिकल्पना को साकार करने के लिए बसना विधानसभा क्षेत्र मे 18 सेक्टर कार्यालय का शुभारंभ किया गया है. क्षेत्र के अति गंभीर, दुर्घटनाग्रस्त एवं नीलांचल के पंजीकृत सदस्यों को प्राथमिकता से निःशुल्क एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध होगी.

https://महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेसी पार्षद को दी गालियां, आई हाथापाई की नौबत

ज्ञात हो कि बसना विधानसभा में नीलांचल के करीब 80 हजार सदस्य बन चुके हैं जिन्हें निःशुल्क एम्बुलेंस का सीधा लाभ मिल सकेगा. इसके अलावा इमरजेंसी के समय क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति निःशुल्क एम्बुलेंस के लिए नीलांचल सहायता केंद्र के प्रभारी शीत गुप्ता 9893323348, प्रकाश सिन्हा 9685701009, 9343257225, कामेश बंजारा 7999740671, आकाश सिन्हा 8319947857 समेत प्रत्येक सेक्टर के प्रभारी सह प्रभारियों का नम्बर जारी किया गया. प्रकाश सिन्हा ने बताया कि नीलांचल सेवा समिति द्वारा महामारी के समय नि:शुल्क सेवाकार्य करना पुण्य का काम है. उक्त एम्बुलेंस मरीजों को हॉस्पिटल पहुंचाने का कार्य करेगी. यह सेवा पूरी तरह से निःशुल्क होगी. सरकारी दिशा:निर्देशों के अनुसार मास्क और सैनिटाइजर सहित सभी आवश्यक सुरक्षात्मक उपकरणों से सुसज्जित होगी.

https://लेजेंडरी सिंगर लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव, ICU में भर्ती

शुभारंभ कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, नव निर्वाचित पार्षद शीत गुप्ता, मीडिया सलाहकार प्रकाश सिन्हा, सेक्टर प्रभारी सतप्रीत सिंह सलूजा, कामेश बंजारा, उपेंद्र साव, सोनू छाबड़ा, चमरा स्वर्णकार, किरन पटेल, खोलबाहरा निराला, संतलाल नायक, प्रमोद प्रधान, कन्हैया प्रधान, विरेन्द्र प्रधान, सतीश प्रधान, उत्तर पटेल, जतीन ठक्कर, आकाश सिन्हा, विकास वाधवा, लोकनाथ साव, शोभित मांझी, पदुम साहू, टीकेश्वर सिदार, मोनिका मैथ्यू, तेजश्वरी पाण्डेय, हरजिंदर सिंह, रविलाल चौहान, शिशुपाल प्रधान, तुलाराम नायक, रामकुमार सोनी, देशराज दास, जीवन दास, सुकदेव वैष्णव, महेश सिंघी समेत नगरवासी उपस्थित थे.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now