नई दिल्ली. सुर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर कोरोना संक्रमित हो गई हैं. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया है. वे ICU में भर्ती हैं. समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में गायिका की रिश्तेदार रचना ने दीदी के लिए दुआ करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि वो ठीक हैं और उम्र को ध्यान में रखते हुए उन्हें केवल सावधानियों के चलते ICU में रखा गया है. कृपया हमारी निजता का ध्यान रखें और दीदी को अपना प्रार्थनाओं में रखें.
https://गांव वालों ने हिंदू रीति रिवाज से किया बंदर का अंतिम संस्कार, कराया शांति भोज
हॉस्पिटल ऑथोरिटी का कहना है कि लता मंगेशकर की तबीयत में सुधार हो रहा है. लता मंगेशकर को कोरोना होने की जानकारी सामने आने के बाद से बॉलीवुड गलियारों में हलचल तेज हो गई है. सेलेब्स समेत फैंस सभी लता मंगेशकर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. बता दें कि बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. कई ठीक हो चुके हैं तो कई अभी भी वायरस से जंग लड़ रहे हैं.
https://Moto G71 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन










