नई दिल्ली. रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन के मरियुपोल पर कब्जा कर लिया है. इसके साथ ही रूस का कहना है कि करीब 1500 यूक्रेनी सैनिकों ने भी सरेंडर किया है. रूस का दावा है कि मरियुपोल अब पूरी तरह से उसके नियंत्रण में है. मरियुपोल में कब्जे के बाद रूस ने अजोत्साल प्लांट छोड़ दिया है. वहीं, रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने सेना से कहा है कि वह फिलहाल अभी हमला रोक दें. इसके साथ ही पुतिन ने कहा है कि जिन सैनिकों ने सरेंडर किया है, वह सुरक्षित रहेंगे. इसके साथ ही आम लोगों को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा.
https://बजट स्मार्टफोन Redmi 10A भारत में लॉन्च, 5000mAh की है बैटरी
बता दें कि रूसी सेना ने मारियुपोल में एक विशाल इस्पात संयंत्र अजोत्साल प्लांट की घेराबंदी सख्त कर दी थी. यह मारियुपोल में यूक्रेन का अंतिम गढ़ है. नई बमबारी के कारण इस बंदरगाह शहर में फंसे नागरिकों को निकालने का प्रयास नाकाम हो गया था. इस बीच, क्रेमलिन ने युद्ध खत्म करने के लिए अपनी मांगों के एक मसौदे में कहा कि देश छोड़कर भागने वाले लोगों की संख्या 50 लाख तक पहुंच गई है. वहीं, अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल ‘सरमट’ के सफल परीक्षण पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यह किसी भी मिसाइल रक्षा प्रणाली से बच सकती है और रूस को धमकाने वाले लोगों को सोचने पर मजबूर करती है.
https://दुनियाभर में केजीएफ 2 की गूंज, 7 दिन में 700 करोड़ से ज्यादा की कमाई









