नई दिल्ली. KGF Chapter 2 के बॉक्स ऑफिस पर अभूतपूर्व आंकड़े देखे जा रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर ‘आरआरआर’ के बाद एक और साउथ इंडियन फिल्म ने रिकॉर्ड-तोड़ कमाई करती दिख रही है. फिल्म अपना एक सप्ताह पूरा करने के साथ ही भारत और विश्व स्तर पर बहुत सारे कारनामे कर चुकी है. इसका 7वें दिन के कलेक्शन की रिपोर्ट भी चुकी है और इसमें दिलचस्पी रखने वालों की संख्या में अभी कमी नहीं आई है. ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, KGF चैप्टर 2 ने पहले ही 700 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है और वर्तमान में दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर इसने 716 करोड़ का बिजनेस किया है.
https://समय पर नहीं दी जानकारी, तीन जनसूचना अधिकारी पर 25-25 हजार रुपए का अर्थदंड
प्रशांत नील निर्देशित फिल्म के अकेले हिंदी वर्जन ने 255.05 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है. ऐसा पहली बार है कि किसी हिंदी रिलीज ने अपने पहले सप्ताह में ही इतना बड़ा कलेक्शन किया है. अपकमिंग वीकेंड पूरा होने पर ये फिल्म हिंदी वर्जन के जरिए 265 करोड़ से अधिक की कमाई कर नया रिकॉर्ड बना सकती है. बता दें कि अभी तक सिर्फ तीन भारतीय फिल्में ही 1000 करोड़ के बॉक्स ऑफिस का हिस्सा हैं जिनमें ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’, ‘दंगल’ और ‘RRR’ हैं. अगर इस वीकेंड ‘केजीएफ 2’ भी 1000 करोड़ की कमाई कर लेती है तो ये भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो जाएगी.
https://कदाचरण के आरोप में नायब तहसीलदार और सेवा के प्रति उदासीनता पर सहायक शिक्षक निलंबित










