नई दिल्ली. रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के पांचवें दिन कीव में जबरदस्त बम धमाकों की आवाज गूंज रही है. रूस ने कीव पर हमला कर दिया है. रूस की ओर से किए लगातार हमलों से कीव शहर थर्रा उठा. कीव में सायरन की आवाज गूंज रही है. कीव पर रूसी हमले की जानकारी द कीव इंडिपेंडेंट ने दी है. द कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने जोरदार हमला कर दिया है. कीव में कई जगह जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दी है. कई धमाकों से राजधानी कीव दहल उठी है. कई इलाकों में एक के बाद एक कई धमाकों की आवाज सुनी गई है.
https://Samsung Galaxy A03 भारत में लॉन्च, 5000mAh बैटरी और 48MP कैमरे से है लैस
ये धमाके मिसाइल अटैक के बताए जा रहे हैं. कीव में एक के बाद एक कई धमाकों की आवाज सुनी गई है. एयर वॉर्निंग अलॉर्म भी लगातार बज रहा है. इस सायरन का मतलब होता है लोगों को इस बात के लिए अलर्ट करना कि लोग अपने नजदीकी बंकर में शरण ले लें. कीव के लोग बंकर के साथ ही लोग मेट्रो स्टेशनों में शरण ले रहे हैं. कीव में लोग सुरक्षित स्थान पर शरण ले रहे हैं. यूक्रेन के एक दूसरे महत्वपूर्ण शहर खारकीव में भी एक के बाद एक कई धमाकों की आवाज सुनी गई है. रूसी सेना ने खारकीव में भी हमले तेज कर दिए हैं.
https://‘बच्चन पांडे’ का गाना ‘मार खाएगा’ रिलीज, दिखा अक्षय का खूंखार अंदाज









