नई दिल्ली. Samsung Galaxy A03 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसके 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,499 रुपए है. वहीं 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपए है. सैमसंग Galaxy A03 को ब्लैक, ब्लू और रेड कलर में खरीदा जा सकेगा. फोन को अगले सप्ताह से तमाम स्टोर पर उपलब्ध कराया जाएगा. इसमें एंड्रॉयड 11 आधारित One UI Core 3.1 है. इसमें 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है. इसमें Unisoc T606 प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.6GHz है. इसमें 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज है.
https://‘बच्चन पांडे’ का गाना ‘मार खाएगा’ रिलीज, दिखा अक्षय का खूंखार अंदाज
इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है. दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है. फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. कैमरे के साथ ऑटोमेटिक वाइड एंगल का सपोर्ट है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, माइक्रो USB पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है. फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसे लेकर पूरे दिन के बैकअप का दावा है.
https://मयंक बने पंजाब किंग्स के नए कप्तान, फ्रेंचाइजी ने 12 करोड़ में किया था रिटेन










