আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मयंक बने पंजाब किंग्स के नए कप्तान, फ्रेंचाइजी ने 12 करोड़ में किया था रिटेन

Published on: February 28, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. स्टार बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन से पहले पंजाब किंग्स टीम का नया कप्तान बनाया गया है. फ्रेंचाइजी ने यह घोषणा की. पंजाब किंग्स टीम अभी तक एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई है. ऑक्शन से पहले पंजाब की टीम ने सिर्फ दो खिलाड़ियों को रिटेन किया था. मयंक अग्रवाल पहले खिलाड़ी थे, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने जाने से रोका था. उनके अलावा अनकैप्ड तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को रीटेन किया गया था. फ्रेंचाइजी ने 12 करोड़ में मयंक को रीटेन किया था. मयंक अग्रवाल ने 2011 में आईपीएल डेब्यू किया था. उन्होंने इस प्रतिष्ठित टी20 लीग में अभी तक 100 मैच खेले हैं और 1 शतक, 11 अर्धशतक लगाए हैं.

https://मेले में चाकू गोदकर युवक की हत्या, दोस्तों के साथ गया था घूमने

इस दौरान उन्होंने कुल 2131 रन बनाए हैं. पिछले साल मयंक ने अच्छा प्रदर्शन किया था. उन्होंने 2021 के सीजन में 12 मैचों में कुल 441 रन बनाए थे जिसमें 4 अर्धशतक शामिल रहे. मयंक ने इससे पहले एक मैच में पंजाब टीम की कप्तानी संभाली है, हालांकि तब दिल्ली कैपिटल्स से टीम को हार झेलनी पड़ी थी. मयंक ने इस जिम्मेदारी के मिलने पर कहा कि आईपीएल-2022 में पंजाब किंग्स की कप्तानी संभालने को लेकर गर्व महसूस कर रहा हूं. काफी खुशी है. इस बार खिताब जीतने की पूरी कोशिश करेंगे. हम हमेशा चैंपियन बनने के मकसद से मैदान पर उतरेंगे. इस बार एक टीम के तौर पर अपना पहला खिताब जीतने की सफल कोशिश करेंगे.

https://नवनिर्वाचित सरपंच ने स्वयं के खर्च पर खोला आंगनबाड़ी केंद्र

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now